ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अजीत शर्मा ने भागलपुर लोकसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, जानिए कितनी संपति के हैं मालिक

BHAGALPUR : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। राज्य के अंदर 7 चरणों में चुनाव होने हैं। इसको लेकर पहले चरण और दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। उसके बा

अजीत शर्मा ने भागलपुर लोकसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, जानिए कितनी संपति के हैं मालिक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। राज्य के अंदर 7 चरणों में चुनाव होने हैं। इसको लेकर पहले चरण और दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया  खत्म हो गई। उसके बाद भागलपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले कांग्रेस कैंडिडेट अजित शर्मा ने अपना संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है। इसके तहत वो यहां से नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले 21 उम्मीदवारों में वे सर्वाधिक अमीर हैं।


मिली जानकारी के अनुसार,कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। अजित शर्मा के पास तीन करोड़ 45 लाख 82 हजार 268 रुपये की चल और 31 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। सवा दो लाख रुपये नकदी है। बैंक में 1,65,78,056 रुपये हैं। शेयर मार्केट में 11 लाख 49 हजार 899 रुपये लगे हैं। इनके ऊपर  तीन करोड़ 95 लाख 52 हजार 795 रुपये का लोन भी है।


वहीं, इन्होंने बताया है कि ये ग्रेजुएट हैं और इनके कमाई का स्रोत व्यवसाय, रेंट और एमएलए का वेतन है। अजीत शर्मा पर दो मुकदमे अदालत में लंबित हैं। पटना के गांधी मैदान और भागलपुर के इशाकचक थाने में एफआईआर हुई थी। 1979 में देवघर में हत्या का मुकदमा चला था। इसमें 2001 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। लेकिन जिला जज ने अपील वाद में सजा का आदेश रद्द कर दिया था। 


मालूम हो कि, अजीत शर्मा ने 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में संपत्ति 43,27,91,009 रुपये बतायी थी। जबकि दायित्व 6,22,05,197 रुपये बतायी थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय इनकी संपत्ति कम हुई है और इन्होंने इसका पपड़ी जानकारी भी सामने रखी है। इसके बाद अब ये चुनाव मैदान में आए हैं। 


आपको बताते चलें कि, दूसरे चरण के तहत भागलपुर में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी समेत नौ लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। महागठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के सदर विधायक अजीत शर्मा ने चार सीटों में पर्चा दाखिल किया। उनका पर्चा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वीकार किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को मॉडल रोल ऑफ कंडक्ट की भी जानकारी दी गई।