ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह, मांफी मांगे राहुल-सोनिया

DESK: नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कांग्र

सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह, मांफी मांगे राहुल-सोनिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने सैम के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि देश और मोदी जी को अपमानित करना कांग्रेस की सोची समझी रणनीति है। 


सैम पित्रोदा ने देश के साथ-साथ मोदी जी को भी अपमानित करने का काम किया। जब देश की जनता इसे लेकर आक्रोशित हुई तब आनन-फानन में उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ गया। गिरिराज सिंह ने इसे लेकर राहुल और सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा है।


दरअसल, बुधवार को सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन जैसे दिखने की बात कही थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम के नस्लीय टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई।


सैम पित्रोदा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो तुलना की है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि “श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है”।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता