ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PM मोदी की रैली के बाद RJD कार्यकर्ताओं ने जलाए भाजपा के झंडे, BJP ने चेताया ... उसकाने की कोशिश मत करो, वरना ...

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बेगुसराय पहुंचे। यहां उन्होंने अपना संबोधन दिया और इस दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार को जमकर घेरा। वहीं, प

PM मोदी की रैली के बाद RJD कार्यकर्ताओं ने जलाए भाजपा के झंडे, BJP ने चेताया  ... उसकाने की कोशिश मत करो, वरना ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बिहार के बेगुसराय पहुंचे। यहां उन्होंने अपना संबोधन दिया और इस दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार को जमकर घेरा। वहीं, पीएम के इस कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा भाजपा के झंडे जलाए जाने की खबरें भी निकल कर सामने आई है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। 


राकेश सिन्हा ने कहा है कि जो व्यक्ति झंडा जला रहा है, वह कोई व्यक्ति नहीं किसी ताकत का प्रतिनिधित्व करता है। यह ताकतें चाहती है कि चुनाव के पहले  हिंसा सामने आए। वह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को उत्तेजित कर रहे हैं। किसी पार्टी को झंडे को जलाना लोकतंत्र पर प्रहार है। हर पार्टी का अधिकार है अपनी बात करने का, झंडा और नारा के साथ जनता के पास जाने का।


किसी पार्टी को ही अधिकार नहीं है की दूसरी पार्टी के झंडा, नारा और नेतृत्व पर प्रहार करने करें। लोकतंत्र के लिए यह बड़ी घटना है। झंडा जलाने वालों की जो पहचान सामने आ रही है, उससे लगता है कि विपक्ष पहले ही हताश के साथ है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रैला में परिवर्तित हो गया था। घंटों तक लाखों लोग उनकी प्रतीक्षा करते रहे, उसके बाद उनका आशीर्वचन सुनकर गए, उसकी प्रतिक्रिया में यह की जा रही है। प्रतिक्रियावादी ताकतें लंबे समय तक किसी भी पार्टी में नहीं रह सकती है। 


उधर, एक अन्य नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली हुई। उस रैली में खलल डालने के लिए दो-तीन दिनों से राजद और असामाजिक तत्व के गुंडे एक साथ काम कर रहे थे। पिछले दिनों जब तेजस्वी यादव जा रहे थे तो रमजानपुर में हमारे प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया, ड्राइवर पर हमला किया गया। कल कार्यक्रम में ऐतिहासिक सफलता सामने होने के बाद उसने भाजपा का झंडा जलाया, पोस्टर फाड़े और तेज हथियार से नरेंद्र मोदी, गिरिराज सिंह और नेताओं के चेहरे पर छुरा और तेज हथियार से वार किया गया। गाली गलौज किया।  राजद के गुंडों को कहना जाना चाहता हूं कि हम कानून के मानने वाले लोग हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता ने चूड़ी नहीं पहनी है। यदि वह गुंडागर्दी करेंगे तो कानून के अंदर रहकर हम मुंह तोड़ जवाब देंगे।


उधर, इस घटना सूचना डीएम और एसपी को दी है। एफआईआर भी दर्ज कराए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में दोनों अधिकारियों ने कहा है कि इस  कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इनलोगों पर एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में जल्द ही कानून अपना काम करेगी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता