ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर गिरिराज ने कसा तंज, कहा..इन्होंने ऐसा काम किया है कि अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही अवार्ड मिलेगा

BEGUSARAI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लालू पर तंज कसा है।

लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर गिरिराज ने कसा तंज, कहा..इन्होंने ऐसा काम किया है कि अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही अवार्ड मिलेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लालू पर तंज कसा है। कहा है कि लालू ने चारा घोटाला और रेलवे में घोटाला किया। लालू ने ऐसा काम किया है कि भारत रत्न तो मिलने से रहा लेकिन अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही उनको अवार्ड मिलेगा। 


गिरिराज ने आगे कहा कि लालू जी जिन्दगी भर ऐसा काम किये हैं उनको भारत रत्न से नहीं पूरा होगा। उनको विश्व का रत्न मिलना चाहिए। चारा घोटाला,  रेल घोटाला करने वाले लालू ने भ्रष्टाचार का महिमा मंडित किया है इसलिए इनको देश का रत्न नहीं मिल सकता। इनको संयुक्त राष्ट्र संघ का अवार्ड मिलेगा।


दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी और इसके बाद सियासी महकमें में काफी हलचल देखी गई। विपक्ष के कई लोगों के द्वारा कहा गया कि ऐसे कई अन्य लोग हैं जो भारत रत्न लेने के लायक हैं। 


इसी के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू यादव को चारा घोटाला के लिए, जमीन घोटाला के लिए एवं भ्रष्टाचार के लिए नेशनल नहीं इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ रत्न से पुरस्कृत करना चाहिए। बातों बातों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को मूर्ख नेता करार दिया है और उनकी जमकर आलोचना भी की।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता