ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

मोदी के मंत्री का लालू- तेजस्वी पर विवादित बयान, कहा - 'माई' समीकरण बना लें या 'बाप' समीकरण बना लें ...

BEGUSARAI : गुजरातियों को ठग कहने वाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने माफी मांग ली है। इस मामले में तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। उनके

मोदी के मंत्री का लालू- तेजस्वी पर विवादित बयान, कहा -   'माई' समीकरण बना लें या 'बाप' समीकरण बना लें ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : गुजरातियों को ठग कहने वाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने माफी मांग ली है। इस मामले में तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। उनके बयान को अदालत की रिकॉर्ड पर लेते हुए शीर्ष अदालत ने तेजस्वी यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ी राहत दी है। लेकिन, अब इस मामले को लेकर मोदी कैबिनेट के मंत्री ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही लालू परिवार को लेकर विवादित बयानबाजी भी किया है। 


बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव एक ऐसे नेता हैं जो बोलते कुछ हैं करते कुछ और हैं। भगवान ने चिकना और अच्छा बनाया है। लेकिन लेकिन इस चिकनी जुबान से मोदी जी को गाली देते-देते गुजरातियों को गाली देने लगते हैं। फिर जब कोर्ट का समय आता है तो माफी भी मांगने लगते हैं। यह लोग दोहरे चेहरे और दोहरे चरित्र के हैं, जिनका यह चेहरा सामने आ रहा है कि वोट के लिए गाली देते हैं और कोर्ट में जाकर माफी मांगते हैं।


वहीं,  जातीय गणना में यादव की संख्या अधिक बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव माईसमीकरण बनाएं या बाप समीकरण बना लें। मगर देश और बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्पण दिखाया है। नरेंद्र मोदी ने गरीबों के प्रति समर्पण दिखाया है, तेजस्वी आदि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लोग हैं। यह लोग धांधली करते हैं, ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार करते हैं। लोकतंत्र में खरीद-फरोख्त करते हैं, ऐसे लोगों की जुबान समय आने पर बदलते रहती है।


उधर, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की औरंगाबाद में एवं कैमूर में होने वाली संयुक्त सभा पर उन्होंने कहा कि इस सभा से कुछ नहीं होने वाला है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने मिलकर सभा कर लिया, उसे क्या हो गया। वोट किसी पार्टी के पास नहीं है, वोट जनता के पास होता है और बिहार की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता