ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

‘खेला की बात कहने वालों के घर में हो रहा खेला’ महागठबंधन में टूट पर बोले गिरिराज- सत्ता जाने से बेचैन हो गए हैं RJD-कांग्रेस

BEGUSARAI: महागठबंधन में हुई टूट को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे बीजेपी की साजिश बता रहा है तो बीजेपी का दावा है कि विपक्ष के डूबते नाव से लोग जान बचा

‘खेला की बात कहने वालों के घर में हो रहा खेला’ महागठबंधन में टूट पर बोले गिरिराज- सत्ता जाने से बेचैन हो गए हैं RJD-कांग्रेस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: महागठबंधन में हुई टूट को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे बीजेपी की साजिश बता रहा है तो बीजेपी का दावा है कि विपक्ष के डूबते नाव से लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी और कांग्रेस के तीन विधायकों के पाला बदलने पर तंज किया है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में जब से आरजेडी और कांग्रेस के हाथ से सत्ता गई है वह व्याकुल भारत की तरह बेचैन भारत हो गया है। सत्ता में रहते हुए आरजेडी ने जो पैसा वसूली किया था उसी के बदौलत एनडीए के विधायकों को तोड़ने की और खेला करने की बात कह रही थी। तेजस्वी यादव के ऐसे कई बयान आए जब उन्होंने दावा किया था कि खेला अभी बाकी है। अब खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि विधायकों का टूटना उनकी विश्वस्नीयता के कम होने का परिचायक है। आज खेला की बात कहने वाले लोगों के घर में ही खेला हो रहा है। चाहे उत्तर प्रदेश की बात हो या हिमाचल में कांग्रेस की सरकार हो और चाहे बिहार में हो, खेला करने वालों के साथ खेला हो रहा है। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि विपक्ष की डूबती नाव पर सवार लोग वहां से भाग रहे हैं। 


बता दें कि कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ साथ आरजेडी की महिला विधायक संगीता देवी पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इससे पहले विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक नीलम सिंह, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने अचानक पाला बदल लिया था और अब एक बार फिर से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता