ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

लालू के भक्त ने ऐसे लिया बदला: बेगूसराय में नीतीश को दिखाया काला झंडा, कहा-अपने गार्जियन की बेइज्जती का बदला ले लिया

BEGUSARAI: अपनी समाज सुधार यात्रा के क्रम में बेगूसराय पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज एक युवक ने काला झंडा दिखाया. वाकया उस वक्त हुआ जब नीतीश कुमार का हेलीकॉप्ट

लालू के भक्त ने ऐसे लिया बदला: बेगूसराय में नीतीश को दिखाया काला झंडा, कहा-अपने गार्जियन की बेइज्जती का बदला ले लिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: अपनी समाज सुधार यात्रा के क्रम में बेगूसराय पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज एक युवक ने काला झंडा दिखाया. वाकया उस वक्त हुआ जब नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर वापस पटना जाने के लिए उडान भर रहा था. जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ने को हुआ वैसे ही एक युवक ने काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया. पुलिस वालों ने दौड़कर उसे पकड़ा और फिर जो कहानी सामने आयी उससे पुलिस भी हैरान रह गयी।


लालू भक्त का बदला

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पुलिस की छावनी के रूप में तब्दील था. लगभग पूरे जिले के पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया गया था. लेकिन उनके सबके बीच एक युवक ने नीतीश कुमार को काला झंडा दिखा दिया. दौडते-भागते हुए उसे पुलिसकर्मियों ने दबोचा औऱ काला झंडा छीन लिया. फिर उससे पूछताछ हुई तो हैरान कर देने वाली बात सामने आयी।


युवक कारी यादव ने पुलिस के सामने ही मीडियाकर्मियों को बताया कि उसने अपने गार्जियन की बेइज्जती का बदला लिया है. कारी यादव ने कहा कि कई साल पहले एक बार उसके नेता लालू प्रसाद यादव बेगूसराय के मटिहानी में आये थे. तब जेडीयू के समर्थकों ने लालू जी को काला झंडा दिखाया था. कारी यादव ने कहा कि उस दिन से वह घुट रहा था. उसने तय कर रखा था कि किसी दिन वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाकर अपने नेता औऱ गार्जियन लालू प्रसाद यादव की बेइज्जती का बदला लेगा। आज उसका बदला पूरा हो गया।


फिलहाल पुलिस ने कारी यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस कह रही है कि कारी यादव के बारे में पूरी छानबीन की जा रही है. वह बेगूसराय जिले के रजौरी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम महेंद्र यादव है. हालांकि ये मामला सुरक्षा में चूक का भी है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगो को आने की इजाजत नहीं थी. वहां सिर्फ जीविका से जुड़ी महिलायें और चुने हुए लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था. फिर कैसे एक युवक वहां घुसा और काला झंडा दिखा गया, ये भी जांच का विषय है।