ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कल बेगूसराय में गरजेंगे सीएम योगी, असम के मुख्यमंत्री भी विरोधियों पर बोलेंगे हमला; गिरिराज सिंह के लिए करेंगे वोट की अपील

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में तीन चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब बीजेपी मे चौथे चरण को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता

कल बेगूसराय में गरजेंगे सीएम योगी, असम के मुख्यमंत्री भी विरोधियों पर बोलेंगे हमला; गिरिराज सिंह के लिए करेंगे वोट की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में तीन चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब बीजेपी मे चौथे चरण को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा बेगूसराय में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग होनी है। आगामी 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी पांच सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और एनडीए के तमाम दलों के नेता चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शनिवार को आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।


बेगसराय सीट से बीजेपी के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। उनके समर्थन में शनिवार को बेगूसराय में दो-दो सीएम चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जनसभा को लेकर बीजेपी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस रैली में बीजेपी के साथ साथ एनडीए के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह 11:00 बजे बखरी विधानसभा के शकरपुरा हाई स्कूल में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा और दोपहर 1 बजे तेघरा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा होगी। दिन के 2 बजे साहेबपुरकमाल विधानसभा के सनहा उच्च विद्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता