ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘हिंदू धर्म ही सनातन है.. नहीं मानने वाले इस्लाम अपना लें’ सपा नेता पर गिरिराज का पलटवार

BEGUSARAI: समाजवादी पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि घमंड

‘हिंदू धर्म ही सनातन है.. नहीं मानने वाले इस्लाम अपना लें’ सपा नेता पर गिरिराज का पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: समाजवादी पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि घमंडिया इंडी गठबंधन के लोग जान-बूझकर सनातन धर्म और हिंदू समाज गाली देते हैं, अपमानित करते हैं।


उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर इंडी गठबंधन कभी अखिलेश यादव के मुंह से तो कभी लालू यादव और नीतीश कुमार से बुलवाते हैं। कभी कांग्रेस और राहुल गांधी स्टालिन की पार्टी से सतानत के खिलाफ जहर उगलवा रही है। नीतीश कुमार और लालू यादव साजिश के तहत ऐसा करवाते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग हिंदू धर्म को गाली दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हिंदू धर्म नहीं है, वे मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लें। हिंदू धर्म ही सनातन है। 


इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया लेकिन पता नहीं ये नीतीश कुमार को पलटने की आदत कब से लग गई। कुर्सी के कारण पलटते पलटते अपने पूरे व्यक्तित्व को ही जमीन में मिला दिया। ऐसा मिलाया की आज ना घर के रहे और न घाट के रहे। भारतीय जनता पार्टी में उनके लिए दरवाजा बंद है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता