ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Giriraj singh Threat: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया whatsapp कॉल

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सअप कॉल कर बदमाशों ने गिर

Giriraj singh Threat: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया whatsapp कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सअप कॉल कर बदमाशों ने गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को भी धमकी दी और कहा है कि दोनों का बुरा हश्र होने वाला है और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।


सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया है कि सुबह साढ़े 11 बजे उनके फोन पर पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम दोनों अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इस दौरान फोन करने वाले शख्स ने किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का जिक्र किया था। जब सांसद प्रतिनिधि ने अपना परिचय दिया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।


इस घटना को लेकर अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय डीएम और एसपी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इससे पहले भी बदमाशों द्वारा धमकी भरा फोन किया गया था जिसकी जानकारी एसपी को दी गई थी लेकिन शायद इसे गंभीरता से नहीं लाय गया। पाकिस्तानी नंबर से आया कॉल भी उसी का हिस्सा लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।