ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

‘इनका बस चले तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना दें’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- ये लोग मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार

BEGUSARAI: असम विधानसभा में जुमे की नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक पर रोक लगाए जाने के बाद इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि कि

‘इनका बस चले तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना दें’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- ये लोग मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: असम विधानसभा में जुमे की नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक पर रोक लगाए जाने के बाद इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह मुसलमानों का हक छीन सके। तेजस्वी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि असम विधानसभा के अध्यक्ष और वहां के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने एक देश एक कानून के तहत यह फैसला लिया। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से चले, इसके लिए उन्होंने जो किया उनको बधाई देता हूं। 


तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि बीजेपी मुसलमानों को टारगेट कर रही है, इसपर गिरिराज ने कहा कि यह कोई हिन्दू-मुसलमान का मामला नहीं है। यह मामला विशुद्ध रूप से एक देश एक कानून का है। ये लोग मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनका राज आएगा तो ये बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर देंगे।


उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह से देश में राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव की सरकार बन गई तो ये लोग भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बना देंगे। किसी हिंदू ने तो कभी यह नहीं कहा कि मंगलवार को हनुमान जी की सोमवार को महादेव या अन्य दिनों अन्य देवी देवताओं की पूजा होती है, तो उन्हें छुट्टी दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता