ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सीएम नीतीश का इलाज करेंगे बिहार के ये डॉक्टर, DM से कर दी बड़ी मांग

BEGUSARAI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है और कई कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

सीएम नीतीश का इलाज करेंगे बिहार के ये डॉक्टर, DM से कर दी बड़ी मांग
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है और कई कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन अब बिहार में एक ऐसा डॉक्टर सामने आ गए हैं, जिन्होंने सीएम नीतीश के इलाज के लिए डीएम को लेटर लिख डाला है। डॉक्टर का नाम मुकेश है, जिनका दावा है कि वह आयुर्वेदिक चिकित्सा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 4-5 दिनों में ठीक कर देंगे। 



डॉक्टर बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया के रहने वाले मुकेश हैं। शुक्रवार की शाम उन्होंने डीएम से इलाज की परमिशन मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के इलाज के लिए मुख्य सिर्फ एक साधन की जरुरत है। उनके इलाज के केवल 4-5 दिन लगेंगे और वे बिल्कुल स्वस्थ हो जाएंगे। मुकेश कुमार ने ये भी बताया है कि डीएम ने उनका आवेदन लेकर जल्द ही संपर्क करने का आश्वासन दिया है। डॉक्टर का दावा है कि डब्लूएचओ द्वारा प्रमाणित डीएक्सएन नामक संस्था से उन्होंने चिकित्सक की पढ़ाई की है और खुद से बनाई गई दवा से यह लोगों का इलाज करते हैं। अब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इलाज करना चाहते हैं। 



डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि खबरों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि सीएम नीतीश को कोरोना हो गया है। तब से ही वे मुख्यमंत्री की इलाज करना चाहते हैं। अब वे बेगूसराय के डीएम के पास पहुंच गए हैं और उन्होंने लिखित आवेदन देकर सीएम के इलाज करने की इच्छा जताई है। उनका दावा है कि अब तक उन्होंने ढाई सौ से अधिक गंभीर बीमारियों के मरीज को ठीक किया है।  

टैग्स