ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध: हड़ताली ANM ने गिरिराज सिंह के काफिले को रोका, गाड़ी छोड़कर बाइक से भागे बीजेपी नेता

BEGUSARAI: बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपने ही संसदीय क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे।

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध: हड़ताली ANM ने गिरिराज सिंह के काफिले को रोका, गाड़ी छोड़कर बाइक से भागे बीजेपी नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपने ही संसदीय क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे। इस दौरान अपने विभिन्न मांगों को लेकर एएनएम ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को घेरकर जमकर हंगामा। भारी हंगामें के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां से जैसे तैसे निकलकर चलते बने। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिशुनपुर रोड स्थित उमर बालिका गर्ल्स स्कूल के पास पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे, तभी इनकों विरोध का सामना करना पड़ा। इससे पहले कैंटीन चौक के पास घेराव की कोशिश की गई थी। काफिला के नहीं रुकने पर दर्जनों एएनएम पैदल चलकर उमर बालिका गर्ल्स स्कूल पहुंच गईं और कार्यक्रम खत्म होते ही गिरिराज सिंह के काफिले को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। 


संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर घेवार किया है। दरअसल, पिछले 22 जुलाई से बिहार चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले दर्जनों एएनएम कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। उन लोगों की 12 सूत्री मांगों में सबसे प्रमुख समान काम के लिए समान वेतन की मांग है लेकिन कर्मियों का आरोप है कि जिला प्रशासन एवं सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। 


कर्मियों ने बताया कि एक ही काम के लिए कुछ कर्मियों को अस्सी हजार से एक लाख तक वेतन दिया जाता है जबकि उन्हें महज दस से पंद्रह हजार रुपए दिए जाते हैं। उनका कहना था कि जैसे ही उन्होंने अपना मांग पत्र सौंपने की कोशिश की गिरिराज सिंह गाड़ी छोड़कर बाइक से फरार हो गए। आधे घंटे बाद पुलिस ने मंत्री की गाड़ी को मुक्त कराया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित एएनएम ई रिक्शा से शक्ति वाटिका के लिए रवाना हुईं हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता