ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मछली कारोबारी को गोली मारकर हत्या, जमीन से जुड़ा है मामला

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नै आती हो। इसी कड़ी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मछली कारोबारी को गोली मारकर हत्या, जमीन से जुड़ा है मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नै आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मछली कारोबारी अपने घर से कावर झील मछली मारने जा रहा था, तभी उसे बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर- छौराही सड़क के चौहरमल बाबा स्थान के पास की है। 


बताया जाता है कि, करोड़ गांव निवासी बतुहु सहनी का 18 वर्षीय पुत्र अमीर सहनी साइकिल से अपने घर से कावर झील मछली मारने जा रहा था। तभी चेरिया बरियारपुर छौराही सड़क के चौहरमल बाबा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसे साइकिल में ठोकर मारी और फिर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही बिहारी तांती अपने कई लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना का कारण जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


घटना की सूचना पर मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है और साक्ष्य इकट्ठा किया है। डीएसपी ने बताया कि मछली मारने के लिए जाने के दौरान युवक की हत्या की गई है जमीन विवाद मामला सामने आ रहा है। मृतक का का अपराधिक इतिहास रहा है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है और मृतक का क्षतिग्रस्त साइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता