ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेनकाब हुआ केजरीवाल का चेहरा, गिरफ़्तारी पर बोले गिरिराज ... दिल्ली की जनता को CM ने दिया धोखा

BEGUSARAI : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार इसे भाजपा की साजिश बता रही है यो भाजपा का

बेनकाब हुआ केजरीवाल का चेहरा, गिरफ़्तारी पर बोले गिरिराज ... दिल्ली की जनता को CM ने दिया धोखा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार इसे भाजपा की साजिश बता रही है यो भाजपा का कहना है कि जो जैसा कर्म करेगा उसको वैसा भुगतना होगा। ऐसे में अब भाजपा नेता और केंद्रीय नेता गिरिराज सिंह ने भी इस मामले में जोरदार हमला बोला है.


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि -अन्ना हजारे आंदोलन का चेहरा अरविंद केजरीवाल आज बेनकाब हो गए हैं। यह देश कानून से चलता है और कानून का सम्मान अगर सत्ता के शीर्ष पर बैठे नहीं करेंगे तो यह भुगतना तो होगा। केजरीवाल साहब कानून को धत्ता दिखाते रहें जबकि यह खुद संवैधानिक संस्था के उच्च पद पर बैठे रहे हैं। ऐसे में अगर यह सम्मान नहीं करेंगे तो कौन करेगा।


केजरीवाल को 10 समन मिला और उसके बाद भी यह हाई कोर्ट चले गए। यहां हाईकोर्ट ने इन्हें बड़ी नहीं किया इससे साफ जाहिर होता है कि उनके चेहरे पर नकाब जो लगे हैं वो आज बेनकाब कर दिया है।  इन्होंने जनता का केवल विश्वास नहीं तोड़ा, जनता के साथ जिस उम्मीद तरह से इनका समर्थन दिया उसके समर्थन के साथ भी धोखा देने का काम किया है।


उधर, लालू यादव पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन लालू की मर्जी पर चलता है। लालू जी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं महागठबंधन उनके पीछे-पीछे चलता है। महागठबंधन में किसी को हिम्मत नहीं है कि लालू जी के इस तानाशाही रवैया के खत्म करें या विरोध करें। कांग्रेस दौड़ दौड़ कर गेट पर दस्तक दे रहा है मेरी सीट पर उम्मीदवार क्यों अलाउंस कर दिया लेकिन लालू जी जानते हैं यह हमसे हटेगा नहीं और उनका तानाशाही रवैया जाएगा नहीं। लालू जी से बड़ा तानाशाह कोई नहीं मिल सकता।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता