ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

B.ED प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी : बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी ; जान लें नियम

PATNA : दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

B.ED प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी : बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी ; जान लें नियम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।


वहीं, सीईटी-बीएड 2024 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो.अशोक कुमार मेहता ने बताया कि प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आइडी व पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट से लाग इन करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों के सामने तीन विकल्प दिखेंगे। अभ्यर्थी तीसरा विकल्प एडमिट कार्ड पर क्लिक करेंगे। इसके बाद स्क्रीन पर अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र प्रदर्शित होगा।


इसके साथ ही अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अभ्यर्थी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि 25 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र एवं अन्य फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व यानी 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।



वहीं, परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र की दो प्रतियां अपने साथ रखनी होगी। दोनो प्रतियां फोटोयुक्त होनी चाहिए। दोनों ही प्रतियों को लेकर वे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। दोनों प्रतियों में निर्दिष्ट स्थान पर वीक्षक की उपस्थिति में अभ्यर्थी को हस्ताक्षर करना होगा।


उधर, परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र की दो प्रतियां रखनी होगी। दो प्रतियां फोटोयुक्त होंगी। दोनों ही प्रतियों को लेकर वे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। दोनों प्रतियों में निर्दिष्ट स्थान पर वीक्षक की उपस्थिति में अभ्यर्थी को हस्ताक्षर करना होगा। इसमें मुजफ्फरपुर शहर में कुल 41 परीक्षा केंद्रों पर 25,916 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र का प्रस्ताव पहले ही बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से नोडल विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए जाएंगे।