ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं श्रेयसी ! इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

DESK : बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी के आरजेडी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हम आपको बता दें कि समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्व

राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं श्रेयसी ! इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
First Bihar
2 मिनट

DESK : बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी के आरजेडी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हम आपको बता दें कि समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी के राजद में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं.  लेकिन इस बीच स्व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल देवी की बेटी और मशहूर निशानेबाज श्रेयसी सिंह के भी राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं. 


आपको बता दें कि पुतुल देवी बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं लेकिन उन्होंने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि इस फैसले के बाद पुतुल देवी को बीजेपी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था लेकिन उनकी बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने चुनावी प्रबंधन का पूरा जिम्मा उठाया था. 


अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय जब पुतुल देवी के राजद में शामिल होने की बात सामने आ रही है. तो पुतुल देवी ने अपनी बेटी श्रेयसी सिंह को भी राजनीति में शामिल करने के संकेत दिए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.