ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

बाढ़ग्रस्त इलाकों का CM नीतीश ने किया एरियल सर्वे, आज तीसरे दिन कई जिलों का लिया जायजा

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नवादा और नालंदा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे

बाढ़ग्रस्त इलाकों का CM नीतीश ने किया एरियल सर्वे, आज तीसरे दिन कई जिलों का लिया जायजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नवादा और नालंदा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट गये। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी साथ थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के तीसरे दिन आज मुख्यमंत्री ने छह जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।


इससे पहले भी मुख्यमंत्री सहित जल संसाधन मंत्री दो बार बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा ले चुके हैं। पहले चरण में बेतिया और मोतिहारी का एरियल सर्वे किया गया था। जबकि दूसरे चरण में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान तटबंध सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया था। 


बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात की समीक्षा के बाद सीएम पटना पहुंचे। जहां बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।हालांकि एनडीआरएफ और और SDRF की टीमों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है। तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।


 गौरतलब है कि उत्तर बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने-अपने घरों को छोड़ ऊंचे स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात का जायजा आज सीएम नीतीश ने लिया है। सीएम के हवाई सर्वेक्षण के बाद बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों के बीच मदद की उम्मीद जगी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Birju Singh

FirstBihar संवाददाता