ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बाबा बागेश्वर के बिहार आने से पहले तेजस्वी ने कहा- भगवान बजरंगबली बीजेपी पर नाराज हैं, जानिये.. क्या हैं इसके मायने

PATNA: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री कल यानि 13 मई से पांच दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री पटना के तरेत पाली मठ परिसर में हनुमत कथा करेंगे. उनके आने से एक दिन

बाबा बागेश्वर के बिहार आने से पहले तेजस्वी ने कहा- भगवान बजरंगबली बीजेपी पर नाराज हैं, जानिये.. क्या हैं इसके मायने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री कल यानि 13 मई से पांच दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री पटना के तरेत पाली मठ परिसर में हनुमत कथा करेंगे. उनके आने से एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. तेजस्वी ने कहा-भगवान बजरंगबली बीजेपी पर नाराज है. इसके बाद कई तरह की चर्चायें हो रही हैं.


बता दें कि तेजस्वी के भाई और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव बाबा बागेश्वर के खिलाफ खुल कर मोर्चा खोल चुके हैं. वे बाबा बागेश्वर का विरोध करने के लिए अपनी फौज को ट्रेनिंग देते भी दिख चुके हैं. तेजस्वी की पार्टी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बाबा बागेश्वर को जेल भेजने की मांग कर दी है. वहीं, तेजस्वी के खास माने जाने वाले मंत्री चंद्रशेखर ने भी बाबा बागेश्वर के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है.


क्यो बोले तेजस्वी

हालांकि तेजस्वी यादव ने बजरंगबली और बीजेपी को लेकर कहा उसके मायने अलग हैं. तेजस्व का बयान बाबा बागेश्वर से जुड़ा नहीं है. तेजस्वी यादव आज पटना के ऊर्जा स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पत्रकारों ने सवाल पूछा तो सिर्फ एक लाइन बोलकर निकल गये-भगवान बजरंगबली जो हैं, वे बहुत नाराज हैं बीजेपी पर.


दरअसल तेजस्वी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर ये बातें कही है. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आना है. सारे सर्वे बता रहे हैं कि वहां बीजेपी की सरकार चली जायेगी. तेजस्वी ने कर्नाटक को लेकर ही बीजेपी पर तंज कसा है. कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने बजरंग बली को मुद्दा बनाया था. हुआ यूं था कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने बीजेपी ने बजरंग दल को सीधे बजरंग बली से जोड़ दिया और पूरा मुद्दा भगवान के अपमान का बना दिया. इस तरह बीजेपी ने हिंदुत्व कार्ड को खुलकर खेलना शुरू कर दिया और बजरंग बली के नाम पर ध्रुवीकरण की जमकर कोशिश की गई थी.


कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हनुमान जी की  पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है लेकिन दुर्भाग्य देखिए मैं जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है. पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है. पीएम ने कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है. मैं प्रभु हनुमानजी के चरणों में अपना शीश झुकाकर ये संकल्पसिद्धि की कामना करता हूं.