ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

बाप - बेटा मिलकर चलाते थे लिट्टी -चोखा की दूकान, अब बिजली बिल के लिए हो गया मर्डर

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी

बाप - बेटा मिलकर चलाते थे लिट्टी -चोखा की दूकान, अब बिजली बिल के लिए हो गया मर्डर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत निकल कर सामने आई है। 


दरअसल, औरंगाबाद में बिजली बिल भरने के लिए कहने पर बेटे ने अपने बाप की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव की है। मंगलवार की रात उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बादबुधवार के सुबह जैसे ही इसकी जानकारी गांव वालों को लगी तो पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान महेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है जबकि उसके बेटे संदीप कुमार ने इस वारदात को अंजाम दिया। गांव के लोगों ने ही मदनपुर थाना पुलिस को केस की सूचना दी। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।


उधर, इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाप और बेटे की लिट्टी चोखा की दुकान थी। दोनों एक साथ काम करते थे। लगभग 15 दिन पहले बिल नहीं जमा करने के कारण उनके घर की बिजली काट दी गई थी। इस वजह से दोनों के बीच काफी तनाव चल रहा था। बिल जमा कर लाइन चालू कराने के लिए दोनों लड़ते झगड़ते थे।