ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

अयोध्या में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना निंदनीय, दोषियों को मिले कड़ी सजा: मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अयोध्या में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध

अयोध्या में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना निंदनीय, दोषियों को मिले कड़ी सजा: मुकेश सहनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अयोध्या में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता। 


उन्होंने फेसबुक और एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अयोध्या में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना वास्तव में अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस प्रकार के अपराधों के लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटनाओं के बारे में सोच भी न सके।" मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। सरकार सत्ता बचाने में लगा हुआ है और अपराधी खुलेआम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। वीआईपी प्रमुख सहनी ने जोर देकर कहा कि अयोध्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

टैग्स