ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

राहुल गांधी आज फिर आ रहे बिहार, दो दिन तक अलग -अलग जिलों में होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा; तेजस्वी भी होंगे शामिल

AURANGABAD : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी। राहुल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से औरंगा

राहुल गांधी आज फिर आ रहे बिहार, दो दिन तक अलग -अलग जिलों में होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा; तेजस्वी भी होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी। राहुल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा रखी गई है। इसके बाद शुक्रवार को  कैमूर में रैली और नुक्कड़ सभाएं होंगी। यह कार्यक्रम  जिले के दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा हाई स्कूल के प्रांगण में तय की गई और इस जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व वाम दलों के नेता भी शामिल होंगे।


वहीं, रोहतास जिले में राहुल गांधी का डेहरी में 15 फरवरी को सड़क मार्ग से आगमन होगा। इसके बाद जमुहार में रात्रि विश्राम होगा। वे 16 फरवरी की सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम शहर होते हुए टोल प्लाजा से होकर खुर्माबाद के नजदीक सभा करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा कैमूर जिले में प्रवेश कर जाएंगे। डीएम एवं एसपी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं में काफी उत्साह है।


उधर, राहुल गांधी की शुक्रवार को कैमूर में होने वाली जनसभा में कांग्रेस ने आरजेडी और वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस रैली में शामिल होने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने के बाद पहली बार राहुल और तेजस्वी एक साथ सभा करेंगे। 

संबंधित खबरें