ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

RJD विधायक के बेटे की दबंगई, पुल निर्माण को रोका.. BDO ने दर्ज कराया केस

AURANGABAD: विधायक पुत्र की दबंगई का नया मामला सामने आया है. ओबरा से आरजेडी के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे ने दबंगई दिखाते हुए पुल निर्माण का काम रोक डाला है. सरकारी निर्माण

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD: विधायक पुत्र की दबंगई का नया मामला सामने आया है. ओबरा से आरजेडी के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे ने दबंगई दिखाते हुए पुल निर्माण का काम रोक डाला है. सरकारी निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक पुत्र के खिलाफ बीडीओ ने दाउदननगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. विधायक पुत्र अंकोढ़ा पंचायत का मुखिया भी है. विधायक पुत्र की दबंगई बीडीओ जफर इमाम ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करायी है उसमें कहा गया है की 2 अगस्त को तरारी नहर के पूर्वी छोर पर दाउदनगर-नासरीगंज पुल का निर्माण कार्य चल रहा था उसी दौरान मुखिया और आरजेडी विधायक के बेटे कुणाल अपने 10-12 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की. इस दौरान विधायक पुत्र ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसी से रुपयों की मांग की और नहीं देने पर बल पूर्वक काम को रोक दिया. BDO ने काफी समझाया बीडीओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से विधायक पुत्र को समझाने की लाख कोशिश की गयी लेकिन वो नहीं माने और सरकारी काम में जान बूझकर बाधा पहुंचायी. विधायक पुत्र ने खारिज किए आरोप हालांकि बीडीओ जफर इमाम के आरोपों को मुखिया और विधायक पुत्र ने खारिज करते हुए कहा है मामले में लगाये गए आरोपों को निराधार और गलत बताया और कहा कि वो महज अपना बकाया पैसा मांगने एचसीसी पदाधिकारियों के पास गए थे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी है. उन्होंने सरकारी काम को नहीं रोका है. मुखिया कुणाल प्रताप ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी के पास कई ठेकेदारों का पैसा बकाया है,साथ ही उनका भी पैसा बकाया है, जिसका प्रमाण भी उनके पास है. कुणान ने कहा कि प्रशासन बेवजह उन्हें फंसाने का काम कर रही है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता