ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

‘पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं’ दुर्गा के बाद मां सरस्वती को लेकर लालू के विधायक के जहरीले बोल

AURANGABAD: खुद को महिसासुर का वंसज बताकर मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अब विद्या की देवी मां सरस्वती को लेकर विवादित बयान दि

‘पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं’ दुर्गा के बाद मां सरस्वती को लेकर लालू के विधायक के जहरीले बोल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: खुद को महिसासुर का वंसज बताकर मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अब विद्या की देवी मां सरस्वती को लेकर विवादित बयान दिया है। औरंगाबाद में दाउदनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरजेडी विधायक ने कहा कि पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती को ब्रह्मा की बेटी बताया गया है लेकिन ब्रह्मा ने उनसे ही शादी कर ली।


दरअसल, आरजेडी के मंत्री और विधायक लगातार हिंदू देवी देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पिछले दिनों मां दुर्गा के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। अब उन्होंने मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दाउदनगर में सिंचाई विभाग के आईबी में मीडिया से बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक ने कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की बेटी बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की।


विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। स्कूलों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए और उनकी पूजा होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी। ऐसे में उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए।


इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि सम्राट ने ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है। सम्राट चौधरी कहते हैं कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं, थे और रहेंगे तो क्या उनके मुताबिक बाकी 97 प्रतिशत लोग शुद्र ही हैं? बता दें कि आरजेडी विधायक आगामी 7 जनवरी को डेहरी में सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं, इसके लिए वे लोगों को आमंत्रित करने औरंगाबाद पहुंचे थे और इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मां सरस्वती को लेकर विवादित बयान दिया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता