ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अपराध के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, जनतांत्रिक विकास पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

AURANGABAD : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने औरंगाबाद की पूर्व जिला पार्षद सुषमा देवी के पति सुजीत मेहता के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उ

अपराध के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, जनतांत्रिक विकास पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने औरंगाबाद की पूर्व जिला पार्षद सुषमा देवी के पति सुजीत मेहता के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है वारदात के 4 दिन बाद भी अबतक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने नीतीश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। अनिल कुमार ने कहा कि बिहार को चित्तौड़गढ़ बनाने की साजिश को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि एक सप्ताह के भीतर अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पटना की सड़कों पर बड़ा आंदोलन होगा। अनिल कुमार ने इससे पहले औरंगाबाद में सुजीत मेहता के परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिहार में एक आदमी 17 सालों से राज कर रहा है, लेकिन आज कानून व्यवस्था के मामले में हालत बेहद खराब है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के दबे कुचले और गरीब जनता पर सामंतवादियों का कहर जारी है। इसके लिए यह व्यवस्था जिम्मेदार है, जो ऐसे अपराधियों को संरक्षण देती है। सीएम नीतीश कुमार के टैगलाइन को दोहराते हुए कहा कि यह सरकार कहती है कि वह ना किसी को फंसाती है और ना किसी को बचाती है, अगर ये बात सही है तो प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला क्यों है और अपराधी कैसे बचे हुए हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।


अपराध के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, जनतांत्रिक विकास पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

टैग्स