ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

अश्विनी चौबे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया..कब होगा नीतीश की राजनीति का अंत?

BUXAR: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंत किस दिन होगा यह उन्होंने मीडिया को बताया ह

अश्विनी चौबे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया..कब होगा नीतीश की राजनीति का अंत?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंत किस दिन होगा यह उन्होंने मीडिया को बताया है। बक्सर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना के ज्ञान भवन में होने जा रही है। उसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का अंत हो जाएगा। इसे लेकर उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रम में जी रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि लाख कोशिश वे कर ले लेकिन नरेंद्र मोदी की प्रचंड आंधी में विपक्षी दल तिनके की तरह बिखर जाएगा। 2024 में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी। एक बार फिर देश में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है। 


अपने एक दिवसीय बक्सर दौरे पर पहुंचे स्थानीय सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जिला अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और नीतीश कुमार के बारे में बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली। अश्विनी चौबे ने इस दौरान नीतीश कुमार को पलटूराम जी महाराज बताया। कहा कि इनकी राजनीति का अंत 12 जून को हो जाएगा। ना कोई धार है नहीं है निराधार हैं चले है मोदी से टक्कर लेने के लिए। कहां से टक्कर ले रहे हैं सिर भी फट जाएगा और दांत भी झड़ जाएगे। वो दांत पेट में चला जाएगा। ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश के पेट में विषैला दांत है यह एक बार फिर सिद्ध हो जाएगा।


अश्विनी चौबे ने कहा कि इस देश के अंदर कोई विपक्ष नहीं है। एक मात्र भारत की जनता है। पहले जनता फिर दल फिर व्यक्ति है। भारत की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी फिर मोदी की सरकार बनाएंगे और देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगे। देश के लिए मोदी जी ने 9 साल बेमिसाल काम किया है। लोगों के सपनों को मोदी जी ने साकार किया है। फिर एक बार मोदी सरकार का सपना जरूर पूरा करेंगे।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का फील गुड कब बैड फील हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा। इस देश में एक ही प्रधानमंत्री होगा और वो होंगे नरेंद्र मोदी। नीतीश कुमार बिना मतलब इन सब झमेले में पड़े हुए हैं। नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है चले हैं देश को संभालने। बिहार में अपराध चरम है आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और वो हाथ पर हाथ धड़े बैठे हैं। इनसे तो बिहार संभल नहीं रहा है और ये देश चलाने के लिए मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं। इनका विचार बहुत गंदा है। गंदे विचार वालों का अंत निश्चित है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता