ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

बदरुद्दीन अजमल के बेटे के बयान पर भड़के गिरिराज, बोले.. असम में टोपी-दाढ़ी की सरकार नहीं बनेगी

PATNA : असम में AIUDF प्रमुख के बेटे अब्दुर रहीम अजमल ने विवादित बयान दिया है. रहीम ने दावा किया है कि वह दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वाले लोगों की सरकार बनाएंगे. अ

बदरुद्दीन अजमल के बेटे के बयान पर भड़के गिरिराज, बोले.. असम में टोपी-दाढ़ी की सरकार नहीं बनेगी
Anamika
2 मिनट

PATNA : असम में AIUDF प्रमुख के बेटे अब्दुर रहीम अजमल ने विवादित बयान दिया है. रहीम ने दावा किया है कि वह दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वाले लोगों की सरकार बनाएंगे. 

अब्दुर रहीम अजमल के इस बयान पर क्रेंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. क्रेंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि असम में सब ये मंसूबा दिमाग से निकाल लें कि वहां दाढ़ी, टोपी और लुंगी की सरकार बनेगी. मोदी देश के पीएम हैं औऱ उन्होंने देश में सबका साथ सबका विकास कहा है.

 ये सनातन की धरती है. भारत के सनातन में हरे-हरे और जय श्री राम का नारा देश में लग रहा है. असम में धर्म की आड़ में कोई अराजकता नहीं फैला सकता है. कोई असम को तोड़ने की कोशिश न करें. असम की धरती पर घुसपैठियों का निकलना तय है और असम में अराजकता को समाप्त करना है.  देश में सनातन, संस्कृति और सबका साथ सबका विकास होगा. 

बता दें कि AIUDF पार्टी के उम्मीदवार फणीधर तालुकदार के लिए असम के बभनीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अब्दुर रहीम अजमल ने बंगाली में कहा कि 'इस बार यह गरीब लोगों की सरकार होगी. सरकार में दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले पुरुष होंगे.' 

वहीं दूसरी रैली में अजमल ने कहा कि 'हमारी माताओं और बहनों के दुपट्टे का सम्मान करना होगा, हमारी माताओं और बहनों के बुर्का का सम्मान करना होगा, हमारी दाढ़ी और टोपी का सम्मान करना होगा.'