ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

‘बैलेट पेपर को लूट-लूटकर राज करने वाले अब EVM को बदनाम कर रहे’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले पीएम मोदी

ARARIA: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ईवीएम और वीवीपैट के वोटों के सौ फिसदी मिलान को लेकर दायर सभी याचिकाओं का खारिज कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने चुनाव

‘बैलेट पेपर को लूट-लूटकर राज करने वाले अब EVM को बदनाम कर रहे’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ईवीएम और वीवीपैट के वोटों के सौ फिसदी मिलान को लेकर दायर सभी याचिकाओं का खारिज कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को कई दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अररिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि बैलेट पेपर को लूट-लूटकर राज करने वाले अब ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं।


पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है लेकिन देश के लोकत्रंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लुटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए। 


उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और ना ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का और गरीबों का अधिकार छीना। पहले पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ कर दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत के चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में तकनीक के उपयोग की सराहना कर रही है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।