ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : लोजपा नेता की दबंगई आई सामने, जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवक को बेरहमी से पीटा

ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक लोजपा नेता की दबंगई सामने आई है। घटना फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग के एनएच 27 की है। जहां कॉलेज चौक के पास एक ढाबे में समस्तीपुर के लोजपा न

बिहार : लोजपा नेता की दबंगई आई सामने, जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवक को बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक लोजपा नेता की दबंगई सामने आई है। घटना फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग के एनएच 27 की है। जहां कॉलेज चौक के पास एक ढाबे में समस्तीपुर के लोजपा नेता के सुरक्षा गार्डों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पीड़ित युवक ढाबे में अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान लोजपा नेता अपने गार्डों के साथ पहुंचा और युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते शुक्रवार की रात शुभम अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग के एनएच 27 पर स्थित एक ढाबे में पहुंचा था। इसी दौरान समस्तीपुर का लोजपा नेता आभास झा अपने गार्डों के साथ वहां आ पहुंचा और शुभम की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोजपा नेता और उसके गार्ड शुभम को ढाबे से बाहर खींचकर लाए और सड़क पर उसे तबतक पीटते रहे जबतक वह बुरी तरह से घायल नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लोजपा नेता अपने गार्ड्स के साथ वहां से निकल गया।


इधर, नेताजी की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत पर वारदात में शामिल तीन लोगों को छापेमारी कर एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में विकास यादव, ड्राइवर रोहित कुमार और फारबिसगंज का वार्ड पार्षद अमित सिंह शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले लोजपा नेता और उसके गार्ड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता