ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अररिया में विमल यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- हत्यारों को जल्द से जल्द मिले फांसी की सजा

ARARIA: बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता विमल यादव की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी थी। विमल यादव की हत्या को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पह

अररिया में विमल यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- हत्यारों को जल्द से जल्द मिले फांसी की सजा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता विमल यादव की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी थी। विमल यादव की हत्या को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। अपराधियों की गोली के शिकार हुए पत्रकार के घर सांत्वना देने विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंच रहे हैं। इसी बीच शनिवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अररिया पहुंचकर दिवंगत पत्रकार विमल यादव से मुलाकात की और अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग सरकार से की है।


दिवंगत पत्रकार विमल यादव के परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादन ने कहा कि पत्रकार विमल यादव की हत्या करने वाले अपराधियों को 3 महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने दिवंगत विमल यादव की परिजनों की सुरक्षा की मांग सरकार से करते हुए पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए मुआवजा और विमल यादव की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक अपराधियों को तवज्जो दिया जाएगा? विमल यादव की हत्या एक पार्टी के महामंत्री सदानंद सिंह के साले भतीजे ने किया है, क्या उसकी भी गिरफ्तारी होगी? 


पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस ने आनन फानन में खानापूर्ति के लिए 4 लोगों की गिरफ्तारी तो कर ली, लेकिन शूटर समेत उनकी हत्या करने वालों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाएगा और समाज भी अपराधियों को तवज्जो देगी तो एक अकेला पप्पू यादव क्या कर लेगा? मुजफ्फरपुर से लेकर मोतिहारी और अररिया तक लगातार हत्या की घटनाओं में लड़ाई लड़ रहा हैं लेकिन जब समाज ही नेताओं और अपराधियों को तवज्जो देगी तो क्या यह हत्या का दौर रुकेगा?  बता दें कि पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने के साथ ही दिवंगत पत्रकार के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। 

टैग्स