ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

अग्निपथ योजना पर भड़के चिराग पासवान, सड़क पर मार्च कर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

PATNA: एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज यानी शुक्रवार को सेना में बहाली की नई प्रक्रिया अग्नीपथ के विरोध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना

अग्निपथ योजना पर भड़के चिराग पासवान, सड़क पर मार्च कर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज यानी शुक्रवार को सेना में बहाली की नई प्रक्रिया अग्नीपथ के विरोध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को लेकर आई है, जिसे तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये युवाओं के हित में नहीं है, इससे बेरोजगारी और ज्यादा बढ़ेगी। 


चिराग पासवान ने कहा कि सरकार को तुरंत इस पर एक बड़ा एक्शन लेना चाहिए। 3 दिन से पूरे देश में इस योजना का विरोध प्रदर्शन हो रहा है और छात्र सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चिराग ने इस उपद्रव को भी गलत ठहराया है। साथ ही उन्होंने सरकार की इस नीति को भी गलत बताया है। 


आपको बता दें कि चिराग पासवान कल यानी शनिवार को पैदल मार्च करेंगे और बिहार के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे। पासवान ने कहा कि सरकार को इस तरह की योजना लाने से पहले संसद में या फिर सर्वदलीय मीटिंग करानी चाहिए, जिसमें सभी की राय और युवाओं की राय लेकर ही इस तरह की योजना लानी चाहिए। 

टैग्स