ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

‘इनसे हम बहुत प्रेम करते हैं.. इनको देखते हैं तो खुश हो जाते हैं’ अचानक अशोक चौधरी के गले लग गए नीतीश

PATNA: पिछले दिनों सीएम नीतीश की एक तस्वीर मीडिया के सुर्खियों में रही जब उन्होंने अचानक अशोक चौधरी का गला पकड़ लिया था। आज एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। सीएम

‘इनसे हम बहुत प्रेम करते हैं.. इनको देखते हैं तो खुश हो जाते हैं’ अचानक अशोक चौधरी के गले लग गए नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पिछले दिनों सीएम नीतीश की एक तस्वीर मीडिया के सुर्खियों में रही जब उन्होंने अचानक अशोक चौधरी का गला पकड़ लिया था। आज एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। सीएम नीतीश आज काफी खुश दिखे और अचानक अशोक चौधरी के गले लग गए। सीएम ने अशोक चौधरी के गले लगते हुए कहा कि इनसे हम बहुत प्रेम करते हैं और जब इनको देखते हैं तो खुश हो जाते हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक सचिवालय पहुंच गए। सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब सीएम नीतीश से जब अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ने से जुड़ा सवाल पूछा तो सीएम ने कहा कि, 'ऐसा नहीं है.. ना ना ऐसा नहीं है.. यह मत कहिए.. यह तो हम लोगों का प्रेम है.. हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं' और सीएम अशोक चौधरी के गले लग गए।


मीडियाकर्मियों ने जब सीएम से अशोक चौधरी का माथा लड़ाने के बारे में पूछा कि कही यह टीका लगाने से तो नहीं जुड़ा था, इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि, अरे हम इसके खिलाफ नहीं है.. कोई धर्म को मानने वाला हो और पूजा के हम खिलाफ नहीं है.. सबकी इज्जत करते हैं.. ये आपको मालूम नहीं है?.. देशभर में 7 है अपने यहां 6 है.. और सबके लिए हम काम करते हैं.. जब हम अशोक चौधरी को टीका लगाये देखते हैं तो इनको देखकर खुश होते हैं'। छोटू सिंह को देखते हुए सीएम ने कहा कि, आ इ सामने हमरा पर्टिए का है.. तो इ दोनों को मिला देते हैं.. हम इसके पक्ष में हैं हम टीका के खिलाफ नहीं हैं'।


बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई महीनों से सार्वजनिक स्थलों पर अपने बयानों और अजीब हरकतों के लिए चर्चे में बने हुए हैं। बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर गांधी मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। नीतीश की इस हरकत से पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता