ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

अभिषेक बोले एक जगह से दूसरे जगह जाने से हो जाएगा लॉकडाउन, पीएम की घोषणा हुई फेल

PATNA: आरएलएसपी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने पीएम मोदी के लॉकडाउन की घोषणा पर हमला बोला है. अभिषेक ने कहा कि क्या एक जगह से दूसरे जगह पर जाने से लॉकडाउन हो जाता है. अभिषेक ने कहा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  आरएलएसपी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने पीएम मोदी के लॉकडाउन की घोषणा पर हमला बोला है. अभिषेक ने कहा कि क्या एक जगह से दूसरे जगह पर जाने से लॉकडाउन हो जाता है. अभिषेक ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की स्थानीय सरकार हजारों की तादाद में प्रवासियों को बसों और गाड़ियों में भर भर कर अपने राज्य भिजवा रही है. इसे तुरंत रोकना चाहिए क्योंकि इस तरह से तो देश में लागू लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हो जाएगा और संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा.

हर एक सरकार और पार्टी को यह समझना चाहिए कि यह मामला राजनीति से बहुत ऊपर है और इस बार कोरोना जैसी बीमारी मानवता की दुश्मन है. जो लोग भी जहां है वही रहने चाहिए और उस प्रदेश की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वैसे प्रवासी मजदूरों और लोगों को जीवन यापन के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.

अभिषेक ने बिहार सरकार से आग्रह किया कि बिहार के लोग जहां भी फंसे हो उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करें. जरूरत पड़े तो बिहार से फंड भिजवा कर वैसे फंसे लोगों की मदद होनी चाहिए. लेकिन किसी भी स्थिति में उनका स्थानांतरण अभी रोक देना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में पूरे देश के लिए यह स्थिति काफी भयावह हो जाएगी

टैग्स