ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

आखिर क्यों राहुल ने चुनी रायबरेली सीट : क्या प्रियंका के लिए सेफ होगा वायनाड?

DESK : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला लिया है। वह खुद रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग

आखिर क्यों राहुल ने चुनी रायबरेली सीट : क्या प्रियंका के लिए सेफ होगा वायनाड?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला लिया है। वह खुद रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी होंगी।


दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले दिनों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से उन्होंने जीत हासिल की थी।


मालुम हो कि राहुल गांधी जब वर्ष 2019 के चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे, तब वायनाड ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद में भेजा था। ऐसे में अब सवाल यह है कि फिर राहुल ने मुश्किल की घड़ी में अपना साथ देने वाले वायनाड को छोड़कर रायबरेली को क्यों चुना? तो इसका जवाब यही नजर आता है कि यह निर्णय पार्टी की रणनीति का संकेत देती है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित कांग्रेस आक्रामक रुख अपना रही है।


वहीं, खुद के वायनाड उपचुनाव का कैंडिडेट घोषित किए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को इनकी (राहुल गांधी) कमी महसूस नहीं होने दूंगी...हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी। 


उधर, राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी और मुझे विश्वास है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग अब यह मान सकते हैं कि अब उनके पास दो सांसद हैं। एक मेरी बहन और दूसरा मैं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हुए हैं। मैं वायनाड के हर आदमी से प्यार करता हूं।