ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

महागठबंधन की जन विश्वास रैली : पटना पहुंचे राहुल- खड़गे और अखिलेश यादव, कहा ....देश में होगा बदलाव

PATNA : महागठबंधन की जन विश्वास रैली को आइएनडीआइए के कई घटक दलों के नेता संबोधित करेंगे। रैली रविवार को पटना के गांधी मैदान में हो रही है। इस महारैली में शामिल होने के लिए समा

 महागठबंधन की जन विश्वास रैली : पटना पहुंचे राहुल- खड़गे और अखिलेश यादव, कहा ....देश में होगा बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन की जन विश्वास रैली को आइएनडीआइए के कई घटक दलों के नेता संबोधित करेंगे। रैली रविवार को पटना के गांधी मैदान में हो रही है। इस महारैली में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव पटना पहुंच गए हैं। यहां आते ही उन्होंने कहा कि - इस बार 120 हराओं और भाजपा हटाओं यह नारा होना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी भी पहुंच गए हैं। 


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि - नारा तो यह होना चाहिए कि यूपी और बिहार मिलकर 80 और 40 यानी 120 हराओं और भाजपा हटाओ। अखिलेश ने कहा कि आज की किसान दुखी है, नौजवानों के हाथों में नौकरी नहीं है। 10 भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में जनता के लिए क्या कुछ उपलब्धि है ऐसा तो कुछ है नहीं जीनकी चर्चा की जाए। हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ-साथ बिहार भी बदलाव की और चलेगा।


वैसे तो इस रैली को  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।महागठबंधन के कई दिग्गज नेता इस रैली से अपनी हुंकार भरेंगे। जन विश्वास महारैली में बड़ी संख्या में भीड़ के आने के कारण उनको नियंत्रित करना आरजेडी के लिए एक बड़ा टास्क हो गया है। हालांकि आरजेडी कार्यकर्ता लगातार अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।


उधर, पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, वाम दल के नेता डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित कई अन्य बड़े चेहरे महागठबंधन एकजुट दिखाने का यह प्रयास करते नजर आ रहे हैं।