ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित

PATNA: बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश कुमार विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने विभिन्न रा

12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश कुमार विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बातचीत साकारात्मक हुई है। जिसके बाद 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक का ऐलान किया गया था। इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गयी है। 


बता दें कि राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होने वाली थी। जिसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंने वाले थे।  लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होनी थी। इसे लेकर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि 12 जून को पटना में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। लेकिन अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को फिलहाल स्थगित किया गया है। बैठक की तिथि फिर से जारी की जाएगी।


अब इस बैठक का आयोजन 23 जून को किया जा सकता है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीते दिनों यह जानकारी दी थी कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके लौटने की उम्मीद नहीं है। इसलिए 12 जून की बैठक में वे शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में बैठक को स्थगित करने का शायद यही कारण हो सकता है। 


टैग्स