ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

गोपालगंज में युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर पुलिस पर किया पथराव

GOPALGANJ : जिले में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के ऊपर पथराव किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पीट-पीटकर युवक क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : जिले में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के ऊपर पथराव किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पीट-पीटकर युवक की हत्या की गई है. मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. पूरी घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां कल्याणपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंका गया है. मृतक की पहचान हीरालाल के बेटे प्रभु (32) के रूप में की गई है. मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जाम छुड़ाने आई पुलिस के ऊपर भी भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की. मृतक युवक की मां यशोदा देवी ने कहा कि पुलिस गांव में शराब को लेकर छापेमारी करने आयी थी. दरवाजे पर बैठे बेटे को उठाकर ले गयी और मारपीट करने के बाद नदी में फेंक दी. पिटाई करनेवालों में तीन चौकीदार और तीन पुलिसकर्मी शामिल थे. वहीं घटना के बाद जांच करने पहुंचे हथुआ एसडीओ अनिल कुमार रमन ने कहा कि युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है. पुलिस शराब को लेकर रेड करने निकली थी. इस दौरान भागने के क्रम में नदी में डूबने से ही युवक की मौत हो गई. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसपर कार्रवाई होगी. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता