ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मॉब लिंचिंग और बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

PATNA: सूबे में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती हालत और मॉब लिंचिंग के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए. सैंकड

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA: सूबे में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती हालत और मॉब लिंचिंग के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए. सैंकड़ों की तादाद में पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को पूरी तरह विफल बताया. यूथ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की विफलता के चलते छपरा में भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी. इस दौरान भीड़ ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारे लगाए और आरोप लगाया कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार रहती है वहां-वहां मॉब लिंचिंग की घटना ज्यादा होती है. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार कानून व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो सूबे में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता