ब्रेकिंग
Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

प्रेमी ने लव मैरिज कर सड़क पर छोड़ा, इंसाफ के लिए भटक रही प्रेमिका

MOTIHARI : इनदिनों प्रेम प्रसंग से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक मोबाइल दुकानदार ने अपनी ग्राहक से लव मैर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इनदिनों प्रेम प्रसंग से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक मोबाइल दुकानदार ने अपनी ग्राहक से लव मैरिज कर अब उसे सड़क पर छोड़ दिया है. पीड़ित लड़की इंसाफ के लिए अब दर दर की ठोकरें खा रही है. पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के ढाका इलाके की है. जहां प्यार मोहब्बत के फरेब में फंसकर की जिंदगी बर्बाद होने की घटना सामने आई है. अपने प्रेमी के प्यार में अपना सबकुछ त्याग चुकी लड़की आज सड़क पर दर दर भटक रही है. थाने और पुलिस के वरीय अधिकारियों के कार्यालय के बाहर चक्कर लगाने को मजबूर है. दरअसल ढाका की रहने वाली एक लड़की पैन कार्ड बनवाने के लिए मोबाइल दूकान पर गई थी. इस दौरान मोबाइल दुकानदार मोतीलाल बैठा से उस लड़की को प्यार हो गया. दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बीते साल 19 नवम्बर, 2018 को दोनों ने घोड़ासहन में जाकर एक मंदिर में लव मैरिज कर ली. शादी करने के बाद मोबाइल दुकानदार मोतीलाल बैठा ने लड़की को कुछ दिनों तक घर से बाहर रखा. उसके बाद लड़की से कहा कि घर वालों ने उसकी दूसरी शादी तय कर दी है. वह लड़की के ऊपर घर से 6 लाख रुपये मांग कर लाने का दबाव बनाने लगा. अब उसने लड़की को बीच सड़क पर छोड़ दिया है. पीड़ित लड़की ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता