ब्रेकिंग
सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

चाचा ने 5 साल के मासूम की गला दबाकर की हत्या, जमीन के लिए बड़े भाई से था विवाद

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर के रख दिया है. दरअसल अपने ही चाचा ने एक 5 साल के मासूम भतीजे का गला दबाकर हत्या कर दी है. बच्चे के मौत से पूरे घर मे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर के रख दिया है. दरअसल अपने ही चाचा ने एक 5 साल के मासूम भतीजे का गला दबाकर हत्या कर दी है. बच्चे के मौत से पूरे घर में मातम पसरा है. पुलिस आरोपी चाचा की तलाश में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के बछवारा थाना इलाके के सलेमपुर की है. जहां वार्ड नंबर 1 में सगे चाचा द्वारा भतीजे की गला घोंटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली से जमीन विवाद को लेकर चाचा ने बच्चे की हत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश महतो के 5 साल के बेटे ललित कुमार को उसके छोटे भाई ने सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि कुछ ही दिनों पहले जमीन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी. मृतक बच्चे की मां ने बताया कि वह मजदूरी करने गई थी. जब वापस लौटी तो उसने छत पर देखा कि उसके बच्चे की लाश पड़ी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. छत की रेलिंग से गिरकर 13 साल के मासूम की मौत जिले के एक अन्य घटना में 13 साल के एक मासूम की मरने की भी खबर सामने आई है. बताया जा रहा छत पर खेलने के दौरान एक मासूम हादसे का शिकार हो गया. छत की रेलिंग से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना जिले के नावकोठी थाना इलाके के डफरपुर गांव की है. हादसे के बाद से घर में चीख चीत्कार मची हुई है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता