ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

नालंदा में वज्रपात से दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां वज्रपात होने से दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां वज्रपात होने से दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरी घटना जिले के मानपुर थाना इलाके के विशुनपुर रेहड़ापर गांव की है. जहां आसमान से बिजली गिरने के कारण दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में भारी बारिश हो रही थी. दोनों लोग बारिश के कारण ही एक झोपड़ी में छुपे हुए थे तभी अचानक वज्रपात होने से दोनों उसकी चपेट में आ गए. जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान बिशुनपुर के रहने वाले टूना यादव और कपिल यादव के रूप में की गई है. मृतक के परिजन अनमोल कुमार ने बताया कि दोपहर में दोनों खेत में काम करने गए थे. इसी बीच अचानक तेज बारिश आने के कारण दोनों झपड़ी में छुप गए थे. वज्रपात से झोपड़ी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बीडीओ और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे. शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता