ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

संपत्ति विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, एक ने दूसरे के ऊपर लगाया घर कब्जाने का आरोप

PATNA : इस वक्त खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ है. बताया जा रहा एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के ऊपर जबरन कब्जा जमा लिया है. आरोप है कि क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ है. बताया जा रहा एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के ऊपर जबरन कब्जा जमा लिया है. आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. हालांकि अभी मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. पूरी घटना पटना के दिघा थाना इलाके के बांस कोठी की है. जहां गेट नंबर 93 के पास जमीन को लेकर प्रमोद राय और विजय राय दो पक्ष आपस में भिड़ गए. एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. उसके घर के सारे सामान को बाहर निकाल कर फेंक दिया. पीड़ित विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिस घर में वह रहता है. वो घर उसकी खानदानी जमीन के ऊपर बना है. उसने बताया कि ये उसके पूर्वजों की संपत्ति है. वह कई सालों से यहां रहता है. मेरा गोतिया सुबोध राय जबरन घर पर कब्जा जमाना चाहता है. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला रुखिया देवी का कहना है कि उसकी ओर से कुछ भी नहीं किया गया है. जब कभी भी ये लोग अपने घर में रहने आते हैं तो पहले से यहां रह रहे उसके गोतिया के लोग उन्हें घर में घुसने नहीं देते हैं. आज अचानक खुद ही वे लोग अपने घर से सामान बाहर फेंक कर घर कब्जाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले शांत कराने में जुटी हुई है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता