ब्रेकिंग
पटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरारपटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार

पटना : सचिवालय हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर महिला सिपाही की मौत, पति जख्मी, 2 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई है. इस घटना में पति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. हादसे के 2 घंटे के ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई है. इस घटना में पति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. हादसे के 2 घंटे के बाद भी पुलिस नदारद रही. जिसके कारण जख्मी पति दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा. बाद में घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी और मीडियाकर्मियों की सहायता से जख्मी को अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी इलाज चल रही है. हादसे पटना जंक्शन से महज 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित सचिवालय हॉल्ट के पास चितकोहरा पुल की है. जहां पटना से आरा जाने के क्रम में एक दंपति ट्रेन से गिर गए. दोनों पति-पत्नी पुलिसकर्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादा भीड़ होने के कारण महिला पुलिसकर्मी ट्रेन से नीचे गिर गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी को बचाने के क्रम में पति भी ट्रेन से कूद पड़ा. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद भी जीआरपी की टीम 2 घंटे तक नहीं पहुंची. घटनास्थल पर जख्मी व्यक्ति काफी देर तक तड़पता रहा. हालांकि बाद में उसे इलाज के लिए किसी तरह पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. मृतिका को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता