ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

इनकम टैक्स के रिटायर्ड ऑफिसर के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : चोरों ने इनकम टैक्स के रिटायर्ड ऑफिसर के घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात द

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : चोरों ने इनकम टैक्स के रिटायर्ड ऑफिसर के घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात दानापुर के गुरुद्वारा रोड की है. जहां इनकम टैक्स के एक रिटायर्ड ऑफिसर के घर में लाखों रुपये की संपत्ति पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया है. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड ऑफिसर मुन्ना प्रसाद जायसवाल अपने परिवार के साथ दानापुर थाना इलाके के टी पॉइंट के पास बनाये अपने दूसरे घर के गृह प्रवेश में गए हुए थे. पुराने वाले घर में ताला लटका हुआ था. चोर ताला तोड़कर घर में घुस आये. उसके बाद अलमीरा से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये का जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना को लेकर मकान मालकिन गायत्री देवी ने बताया कि पूरा परिवार नए घर के गृह प्रवेश में गया हुआ था. इधर जब गैस वेंडर वाला घर पर गैस देने आया तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर कोई नहीं है. उसने तुरंत फोन कर इसकी सूचना दी. जब पूरा परिवार भागते-दौड़ते घर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमीरा से सारे रुपये और जेवरात गायब हैं. उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता