ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

सुपौल में नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत, घर में पसरा मातम

SUPAUL : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक लड़कियों के घर में मातम छा गया है. घर वालों का रो-रो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SUPAUL : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक लड़कियों के घर में मातम छा गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के मटियारी थाना इलाके की है. जहां ब्रहमोतरा नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत हुई है. मृतक लड़कियों की पहचान पूजा कुमारी और सुषमा कुमारी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नहर की पानी में डूब रही दोनों लड़कियों को बाहर निकाला गया. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए बलवा पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक लड़कियों के परिजन अजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है. मटियारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता