ब्रेकिंग
Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव

बेतिया: GMCH में हड़ताल से मरीज हलकान, पुलिस पर डॉक्टरों से मारपीट का आरोप

BETTIAH: प्रशिक्षु डॉक्टर्स की पिटाई के विरोध में बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के कारण ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी ठप है. डॉक्टर्स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BETTIAH: प्रशिक्षु डॉक्टर्स की पिटाई के विरोध में बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के कारण ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी ठप है. डॉक्टर्स की स्ट्राइक के कारण मरीज हलकान हैं. दरअसल बीती रात अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ था. मृतक के परिजनों और डॉक्टरों में नोक-झोंक हुई थी. जिसके बाद अस्पताल में नगर थाना की पुलिस आयी थी. डॉक्टरों का आरोप है पुलिस ने उनके साथ हाथापाई और बदसलूकी की है. जिसके विरोध में डॉक्टर्स आज स्ट्राइक पर चले गये हैं. मामला बढ़ने के बाद रात में प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर इस घटना की जांच भी की थी. जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया था, बावजूद इसके आज डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा ठप कर दी है. प्रशिक्षु डॉक्टरों ने बेतिया पुलिस के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन किया है. डॉक्टर्स ने दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने के साथ डॉक्टरों की सुरक्षा की भी मांग की है. इधर इमरजेंसी और ओपीडी सेवा ठप होने से मरीज परेशान है और उन्हें इलाज के लिए दूसरे जगह जाना पड़ रहा है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता