ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

मोतिहारी में SDO ने की बड़ी कार्रवाई, बीडीओ सहित एक दर्जन अधिकारियों के वेतन पर रोक

MOTIHARI : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एसडीओ ने अधिकारियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. SDO ने बीडीओ सहित एक दर्जन अधिकारियों की वेतन पर रोक लगा दी है. साथ ही का

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एसडीओ ने अधिकारियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. SDO ने बीडीओ सहित एक दर्जन अधिकारियों की वेतन पर रोक लगा दी है. साथ ही कार्य के प्रति उदासीन रवैये को लेकर विभागीय कार्रवाई को लेकर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अरेराज SDO ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सावन की पहली सोमवारी पर अधिकारियों की मेले में ड्यूटी लगाई गई थी. इसको लेकर हरसिद्धि प्रखंड के बीडीओ की भी ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन दोपहर में एसडीएम के निरिक्षण में पाया गया कि BDO मेले में ड्यूटी पर से गायब थे. SDO ने काम में लापरवाही और निर्देश का पालन नहीं करने के लेकर अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी है. इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि स्पष्ट है कि बीडीओ के द्वारा निर्देश को लेकर कोई रुचि नही ली गई है तभी तो ड्यूटी से दंडाधिकारी गायब थे. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता