ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

समस्तीपुर में अंतरजिला गिरोह के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रोसड़ा शहर में डकैती की योजना बनाने के लिए महादेव मठ मोहल्ले में जमा एक अंतरजिला गिरोह के छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रोसड़ा शहर में डकैती की योजना बनाने के लिए महादेव मठ मोहल्ले में जमा एक अंतरजिला गिरोह के छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और लूटी गई तीन बाइक भी बरामद की गई है. जानकारी देते हुए एसपी विकास वर्मन ने बताया कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि रोसड़ा शहर में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए एक गैंग इकट्ठा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर अपराधियों के अड्डे पर छापेमारी की और सभी को दबोच लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गैंग समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, खगड़िया में बाइक और पिकअप लूटने का काम करता है, और लूटी गई बाइक और पिकअप को शराब माफियाओं के हाथ बेच देता है. शराब माफिया अवैध शराब की तस्करी और शराब की होम डिलीवरी में ज्यादातर लूटी गई गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता