ब्रेकिंग
गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी

रूस भी बोला-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

DESK: कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे पाकिस्तान को हर रोज झटका लग रहा है. आज रूस ने भी साफ कर दिया कि वो कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला मानता है और

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे पाकिस्तान को हर रोज झटका लग रहा है. आज रूस ने भी साफ कर दिया कि वो कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला मानता है और इसमें दुनिया के दूसरे देशों को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में बोले रूस के राजदूत भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि कश्मीर से अनच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला है. भारत को अपन देश के मामलों में फैसले लेने का है. रूसी राजदूत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को आपसी बातचीत से विवाद निपटाने चाहिये. वहीं रूस के उप राजदूत रोमन बाबूस्कीन ने कहा कि रूस भारत-पाक विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहता. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने साफ कर दिया था कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें सुरक्षा परिषद या दूसरे देशों को पड़ने की कोई जरूरत नहीं है. पूरी दुनिया से पाकिस्तान को निराशा कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे पाकिस्तान को पूरी दुनिया से निराशा हाथ लगी है. तीन दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कश्मीर मामले में पड़ने से इंकार कर दिया था. चीन को छोड़ दुनिया के तमाम बड़े देशों ने भारत का समर्थन किया है. कल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फिर से बात की थी. लेकिन सऊदी अरब ने भी भारत के खिलाफ बोलने से इंकार कर दिया है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता