ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित

प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर हो रही धांधली, लाभ दिलाने के लिए मुखिया और उप मुखिया खुलेआम कर रहे वसूली

GAYA : प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है. ताजा मामला गया जिले से सामने आया है. जहां इस योजना का लाभ दिलाने के लिए इलाके के जनप्रतिनिधी खुलेआम जनता से वसूली कर रहे ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA : प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है. ताजा मामला गया जिले से सामने आया है. जहां इस योजना का लाभ दिलाने के लिए इलाके के जनप्रतिनिधी खुलेआम जनता से वसूली कर रहे हैं. मुखिया और उप मुखिया जमकर धांधली कर रहे हैं. पूरी घटना जिले के डुमरिया प्रखंड के भंगिया पंचायत की है. जहां पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए वहां के मुखिया और उप मुखिया दोनों मिलकर पैसा मांग रहे हैं. लोगों ने बताया कि योजना का लाभ लेने से पहले सभी कागजातों और बैंक पासबुक को ये लोग अपने पास रख लेते हैं. जैसे ही सरकार की ओर से पहली किस्त की राशि आती है. उसमें से ये लोग 15 हजार रुपये कमीशन के रूप में ले लेते हैं. सैकड़ों लोगों से ऐसे ही ठगी की गई है. लोगों का आरोप है कि मुखिया के अलावा बीडीओ और बड़े अधिकारीयों को ये कमीशन पहुंचाया जाता है. प्रधानमंत्री आवास योजना में यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जिले के उपविकास आयुक्त किशोरी चौधरी ने कहा कि उनको ऐसी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि अगर ऐसी खबर सामने आई है तो मामले की जांच कराई जाएगी. गया से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता